मरता नहीं कोई.....

मरता नहीं कोई किसी से जुदा होने पर
अफसोस जरूर होता है किसी को खोने पर

लम्हात जो होते हैं बीते हुए जमानों के
घेर लेते हैं अक्सर तनहा होने पर

होने लगता है अहसास गमों में खुशी का
जिन्दगी आसान लगती है तज़र्बा होने पर

कौन क्या है और कितने पानी में है
लगता है पता सामने आईना होने पर

दिल में कितनी मुहब्बत है किसके लिए
पता लगता है अक्सर जुदा होने पर

No comments:

Followers of This Blog