डर लगता है ....

दूरियों का एहसास ना करा,
पास आने से डर लगता है |

मैं तुझे करीब ना पाऊं,
तो जीने से डर लगता है |

ज़िन्दगी तुम्हारे बिन कैसे कटेगी,
सोच पाने से भी डर लगता है |

ख़ुशी और सुकून का रिश्ता है तुझ से,
फिर भी दिल लगाने से डर लगता है |

आँखों से आंसू निकल जाये तो ग़म नहीं,
पर तेरे उदास होने से डर लगता है |

इस वफ़ा को कल शायद निभा पाए या नहीं,
पर तेरे टूट जाने से डर लगता है ||





~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सौजन्य.......
कंचन (मेरी दोस्त)




.

No comments:

Followers of This Blog